कौशाम्बी, अप्रैल 15 -- भरवारी, हिन्दुस्तान संवाद एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे पर एक्सिस बैंक और एएसजी आई हॉस्पिटल के संयुक्त सौजन्य से आंखों की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाया गया। इस शिविर का शुभारंभ जिला विकास अधिकारी शैलेन ब्यास एवं ब्रांच मैनेजर नदीम खान ने किया।एक्सिस बैंक की भरवारी शाखा में एनुअल डे के मौके पर केक काटकर कर्मचारियों ने ब्रांच की तीसरी वर्षगांठ मनाई। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को केक खिलाकर एवं मिठाई खिलाकर खुशियों को सेलिब्रेट किया। आयोजित नेत्र शिविर में ऑप्टोमेट्रिक्स डॉ. अभिनव कुमार ने लोगो की आंखों की जांच मशीन एवं मैनुअल रूप से की एवं जिन्हें चश्मे की आवश्यकता थी उन्हें चश्मा भी दिया गया। इस दौरान 80 लोगों के आंखों की जांच हुई। कार्यक्रम में ब्रांच मैनेजर नदीम खान, असिस्टेंट ब्रांच मैनेजर सृजन सिंह, अस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.