एक्साइज टीम बच गई, पुलिस टीम बनी शिकार; बदमाशों के हमले में सिपाही का सिर फटा, राइफल छीनी
नई दिल्ली, मई 24 -- बिहार के सुपौल में बदमाशों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। राघोपुर थाना क्षेत्र के महादलित टोला में शनिवार देर रात गश्त कर रही पुलिस टीम पर हमला कर दिया गया। इसमें एक एएसआई और एक महिला होमगार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर दिया और महिला होमगार्ड की राइफल भी छीन ली। बाद में बड़ी संख्या में पुलिस टीम की दबिश के बाद राइफल बरामद कर लिया गया। हमलावर घर छोड़कर फरार हैं। घायल पुलिसकर्मियों का सरकारी अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, यह घटना बीती रात करीब 11 बजे हुई। बताया जा रहा है कि इससे पहले सिमराही मद्य निषेध की टीम शराब की सूचना पर इसी टोले में छापेमारी करने गई थी। कुछ लोगों से उनकी नोंकझोंक होने लगी। स्थानीय लोगों ने मद्य निषेध की टीम पर हमला करने का प्रयास किया, लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.