बदायूं, मार्च 21 -- सहसवान क्षेत्र में बेटी के घर त्योहारी देकर लौट रहे अधेड़ की दिल्ली हाईवे पर ऑटो पलटने से मौत हो गई। हादसे में चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। उझानी कोतवाली क्षेत्र के गांव अल्लापुर भोगी के रहने वाले 52 वर्षीय सुल्तान पुत्र मेहदी हसन सहसवान में अपनी बेटी के घर त्यौहारी देकर ऑटो से लौट रहे थे। दिल्ली हाईवे पर ईदगाह के सामने अचानक ऑटो का एक्सल टूट गया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में सुल्तान समेत टेंपो में सवार अलमगीरगंज बरेली निवासी संजय शर्मा पुत्र कुमार सेन और चालक अजय पुत्र राजाराम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और राहगीरों ने तत्काल मदद करते हुए घायलों को वाहन से बाहर निकाला।घायलों को राहगीरो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.