फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 3 -- शमसाबाद । सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्सरे मशीन होने के बावजूद टेक्नीशियन की कमी के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रतिदिन एक्सरे कराने पहुंचे मरीजों को यह कहकर लौटा दिया जाता है कि मशीन तो है, लेकिन उसे चलाने वाला कर्मचारी नहीं है। मजबूरन मरीजों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सामुदायिक स्वस्थ केंद्र में सस्ती सुविधा न मिलने से आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। किसान नेता संजय गंगवार ने मुख्य चिकित्साधिकारी से जल्द एक्सरे सुविधा बहाल कराने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि समस्या का समाधान न होने पर संगठन धरना प्रदर्शन करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...