एक्सरे में हड्डियों के साथ नजर आए चेन-पैंडल
अलीगढ़, जून 19 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। दीनदयाल अस्पताल में एक मरीज की छाती के एक्सरे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद चर्चा का विषय बन गई है। वायरल एक्सरे में मरीज के गले में पहनी चेन और पैंडल स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इसे अस्पताल की लापरवाही बताते हुए सवाल उठाए हैं। आमतौर पर एक्सरे जांच से पहले मरीजों को गले, हाथ या शरीर पर पहने धातु के आभूषण उतारने के निर्देश दिए जाते हैं, ताकि जांच में किसी प्रकार का व्यवधान न आए और रिपोर्ट स्पष्ट रहे। वायरल तस्वीर में चेन और पैंडल दिखाई देने के कारण लोगों ने जांच प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए हैं। यह भी पढ़ें- एक्सरे में हड्डियों के साथ नजर आए चेन-पैंडल मामले पर अस्पताल के सीएमएस डॉ. एमके माथुर ने कहा कि सामान्यतः मरीजों से आभूषण उतरवाकर ही एक्सरे कराया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.