अल्मोड़ा, जून 24 -- रानीखेत। उपजिला अस्पताल में पिछले 15 दिनों से सीआर एक्स-रे मशीन ठप होने से रोगियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एक्सरे कराने के लिए रोगियों को निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। लोगों ने शीघ्र एक्स रे मशीन को ठीक कराने की मांग उठाई है। उप जिला चिकित्सालय रानीखेत उपमंडल क्षेत्र का एकमात्र बड़ा अस्पताल है। दूर दराज के क्षेत्रों से प्रतिदिन यहां रोगी पहुंचते हैं। बताया जा रहा है कि एक्सरे आदि के लिए ही रोजाना 40 से 50 रोगी आते हैं। हड्डी संबंधी रोगियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत रौतेला का कहना है कि अस्पताल में आए दिन विकास कार्यों के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन एक्सरे मशीन खराब पड़ी है। यह भी पढ़ें- एक्सरे मशीन खराब रहने से परेशानी गनियाद्योली निवासी भास्कर बिष्ट का कहन...