गोंडा, जून 10 -- गोण्डा, संवाददाता। मेडिकल कॉलेज से सम्बद्ध बाबू ईश्वर शरण अस्पताल में एक्सरे मशीन का सीपीयू पिछले पांच दिनों से खराब पड़ा है। इसके चलते मरीजों को एक्सरे की फिल्म उपलब्ध नहीं कराई जा रही है और उन्हें केवल मोबाइल पर डिजिटल रिपोर्ट देकर काम चलाया जा रहा है। सीपीयू सही न होने के कारण मरीजों और तीमारदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज एक्सरे जांच कराने पहुंचते हैं। एक्सरे कराने वालों की संख्या चार सौ के पार भी पहुंच जाती है। एक्सरे मशीन का सीपीयू खराब होने के कारण एक्सरे की फिल्म प्रिंट नहीं हो पा रही है। यह भी पढ़ें- सीएचसी में डिजिटल एक्स-रे मशीन खराब ऐसे में रिपोर्ट मरीजों के मोबाइल फोन पर भेजी जा रही है। जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं है या जिनका मोबाइल खराब है, उन्...