हमीरपुर, फरवरी 6 -- एक्स-रे टेक्नीशियन ने अपनी पुत्रवधू की विदाई हेलीकॉप्टर से करा दी। इस अनोखी शादी में हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई और शादी में हेलीकॉप्टर देखने बालों की बड़ी भीड़ लगी रही। हेलीकॉप्टर देखने के लिए दिन भर 4 घंटे इंतजार करते रहे। राठ में पहली बार हेलीकॉप्टर से दुल्हन की विदाई कराई गई है। राठ क्षेत्र के कुम्हारिया गांव निवासी गजराज सिंह सीएचसी गोहांड में एक्स-रे टेक्निशियन के पद पर हैं। उनके बड़े पुत्र शुभांकर उर्फ सत्यम राजपूत वीरा गांव स्थित अमर सिंह महा विद्यालय में एमए का छात्र है जबकि छोटा पुत्र यशवर्धन सिंह नीट की तैयारी कर रहा हैं। उनका सपना पुत्र की अनोखी शादी करने का था। उन्होंने गुरुवार रात बड़े बेटे दीपांकर उर्फ सत्यम राजपूत की शादी पहरा गांव की निधि राजपूत से कस्बे के गोल्डन रिसोर्ट से संपन्न कराई। बहू की विदाई ह...