लखनऊ, जून 18 -- -ऐसे कुल 40 अभ्यर्थियों में से 12 ने सरदार पटेल कॉलेज के दर्शाए कागजात लखनऊ, विशेष संवाददाता। एक्सरे टेक्नीशियन भर्ती में हुए बड़े फर्जीवाड़े की कड़ियां खुलने लगी हैं। जब प्रदेश में एक्सरे टेक्नीशियन का डिप्लोमा दो वर्षीय था, उसी दौर में जालसाजों ने एक वर्षीय डिप्लोमा के कागज लगाकर नियुक्तियां करा दी थीं। वर्ष 2008 में प्रदेश में एक्सरे टेक्नीशियन की 79 पदों पर भर्तियों हुई थीं। मगर जालसाजों ने 140 लोगों को ज्वाइन करा दिया था। इनमें से 40 अभ्यर्थी ऐसे थे, जिन्होंने 2005, 2006 और 2007 का कूटरचित तरीके से तैयार एक वर्षीय डिप्लोमा का पंजीयन प्रमाणपत्र और अंकपत्र लगाया था। इनमें 12 राजधानी लखनऊ के ही कॉलेज के थे。

फर्जीवाड़े का खुलासा वर्ष 2008 की 79 पदों पर हुई भर्तियों में फर्जीवाड़े का खुलासा पहले हो चुका है। अब इस फर्जीवाड...