पूर्णिया, फरवरी 13 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल में एक्सरे के लिए आए एक युवक और कर्मी के बीच कहासुनी हो गयी। इस बीच सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया। हालांकि कुछ देर के बाद युवक के अन्य परिजन भी हंगामा के मकसद से अस्पताल पहुंचे मगर जैसे इसकी सूचना सुरक्षा गार्ड को लगी वे लोग तुंरत सजग हो गए। इस बीच 112 डायल के वाहन पुलिस भी पहुंच गई। इस बीच युवक के परिजन निकल गए। इससे हंगामा होने से पहले से पहले सुरक्षा गार्ड और पुलिस की तत्परता से मामला टल गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.