पीलीभीत, फरवरी 27 -- पूरनपुर। सीएचसी के एक्सरे कक्ष में छत का प्लास्टर टूटकर गिरने से अफरा तफरी मच गई। कर्मचारी और मरीज घबराकर बाहर निकल गए। हादसे की आशंका को लेकर मरीज भयभीत रहे। नगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार को एक्सरे कक्ष में मरीजों की भीड़ थी। सभी अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान अचानक छत के प्लास्टर का बड़ा टुकड़ा अचानक कक्ष में गिरा। इससे मरीज घबरा गए। गनीमत रही प्लास्टर का टुकड़ा मरीजों के पर नहीं गिरा। घबराए टेक्नीशियन चंद्र किशोर और डीआरए प्रफुल्ल सिंह मरीजों के साथ कक्ष से बाहर निकल गए। सभी हादसे की आशंका के चलते कक्ष के बाहर खड़े रहे। इस दौरान एक्सरे का काम प्रभावित रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.