देवघर, अप्रैल 7 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के दिघरीया पहाड़ के पास शनिवार को एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर में एक महिला की मौत व दो अन्य गंभीर रूप से घायल होने मामले में वाहन चालक पर प्राथमिकी दर्ज कराया गया है। मृतका की पहचान 60 वर्षीय वीणा शर्मा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार मृतका अपने परिवार के साथ बासुकीनाथ से पूजा करके घर लौट रही थीं। घटना के समय उनकी भाड़े की गाड़ी पंजीयन बीआर 09 पीए 5864 में नचिकेता शर्मा (37), उनकी बहन सोनी कुमारी (42) और ड्राइवर उपेन्दर कुमार यादव सवार थे। नचिकेता शर्मा ने सदर अस्पताल में पुलिस पदाधिकारी के सामने बयान देते हुए बताया कि जैसे ही वे दिघरीया पहाड़ के पास पहुंचे, सामने से आ रही एक्सयूवी 700 (पंजीयन संख्या जेएच 15 एडी 7182 वाहन चालक ने तेज गति व लापरवाही से उनकी गाड़ी में जोरदार धक्का मारा। टक्कर के ब...