रांची, अप्रैल 22 -- इटकी, प्रतिनिधि। इटकी मलार चौक के निकट बुधवार शाम करीब छह बजे रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसे में ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए नगड़ी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया। बताया गया कि तेज रफ्तार एक एक्सयूवी कार ने नगड़ी की ओर जा रही दो सवारी ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ऑटो में सवार विकास उरांव, छोटू गोप, लदा, चचगुरा गांव के अनिल उरांव की पत्नी सहित तीन अन्य लोग घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। घटना के बाद एक्सयूवी चालक हरही गांव की ओर भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर उसे पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.