सुल्तानपुर, जून 13 -- बल्दीराय, संवाददाता। बल्दीराय थाना क्षेत्र के हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर बरचंदी गांव मोड़ के पास तेज रफ्तार एक्सयूवी कार की टक्कर से एक किशोर की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल व दूसरे को मामूली चोटे आई है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार सिंघनी गांव के अनुज साइकिल से गोबिंदपुर चौराहे पर सामान लेने गए थे। वह सामान लेकर लौट रहे थे कि पीछे से आ रही कार ने साइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी की आगे पीछे चल रहे दो साइकिल सवार घटना की चपेट में आ गए। हादसे में सिंघनी गांव निवासी अनुज पुत्र ओमप्रकाश (14) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पंचम (60) निवासी मखदुमपुर मजरे गोविंदपुर तथा अनुज (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स...