एक्सप्लोर इलेवन ने एचबीसीसी को आठ विकेट से हराया
बरेली, मई 18 -- निशांत पटेल स्पोर्ट्स हब के खेल मैदान पर हो रही जीपी कॉर्पोरेट समर स्मैश क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबले में एक्स्प्लोर इलेवन ने एचबीसीसी को आठ विकेट से हराकर जीत दर्ज की। मैच में एक्स्प्लोर इलेवन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एचबीसीसी की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट खोकर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्स्प्लोर इलेवन की टीम ने 16.1 ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए शुभम कौशिक को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। यह भी पढ़ें- गज ग्रीन ने यूनिटी वीएच पॉवर को हराया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.