एक्सप्लोर इलेवन की शानदार जीत
बरेली, मई 13 -- बरेली, संवाददाता। निशांत पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेले जा रहे जीपी कॉरपोरेट समर स्मैश टूर्नामेंट में बुधवार को एक्सप्लोर इलेवन और मिशन इलेवन के बीच मुकाबला खेला गया, जिसमें एक्सप्लोर इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मिशन इलेवन को 6 विकेट से पराजित किया। टॉस जीतकर एक्सप्लोर इलेवन ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए मिशन इलेवन की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 171 रन बनाए। 172 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एक्सप्लोर इलेवन की टीम ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 15.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम की ओर से शुभम कौशिक ने तूफानी अंदाज में नाबाद 89 रन बनाए, जबकि अजीम ने नाबाद 24 रन का योगदान दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.