देवघर, अप्रैल 11 -- जसीडीह प्रतिनिधि पूर्व मध्य रेलवे के दानापुर मंडल में ऑटोमेटिक ब्लॉक सिग्नलिंग कार्य के तहत प्री-नॉन इंटरलॉकिंग एवं नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य जारी है। इसके चलते कई ट्रेनों के परिचालन में व्यापक बदलाव किया गया है। इस कारण जसीडीह, मधुपुर और आसपास के क्षेत्रों से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 11 अप्रैल 2026 तक कुछ ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। गाड़ी संख्या 13332 पटना-धनबाद एक्सप्रेस को बख्तियारपुर-बिहारशरीफ-शेखपुरा-किऊल मार्ग से चलाया जाएगा, जिससे यह बड़हिया, मोकामा, हाथीदह प्रमुख स्टेशनों पर नहीं रुकेगी। वहीं ट्रेन नंबर- 63209 देवघर-पटना मेमू को लखीसराय-शेखपुरा-बिहारशरीफ-बख्तियारपुर मार्ग से डायवर्ट किया गया है, जिस कारण कई छोटे स्टेशनों पर ठह...