नोएडा, जून 25 -- नोएडा, उदय । नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे से सटे सेक्टर और गांवों में अधिक बिजली कटौती झेलनी पड़ रही है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि क्षेत्र के लाइन मैन और जेई भी फोन नहीं उठा रहे हैं। इससे लोगों को अधिक परेशानी हो रही है। अब उपभोक्ता मुख्यमंत्री पोर्टल पर बिजली कटौती की शिकायतें कर रहे हैं। विद्युत निगम द्वारा गर्मी शुरू होने से पहले किए गए निर्बाध आपूर्ति के दावे पूरी तरह विपरित साबित हो रहे हैं। क्षेत्र के उपभोक्ताओं का आरोप है कि शिकायत करने के बाद निर्बाध आपूर्ति नहीं दी जा रही है। तीन से चार घंटे तक बिजली कटौती हो रही है। ऐसे में उमस भरी गर्मी में बगैर बिजली के लोगों का रहना मुश्किल हो गया है। सेक्टर-135 बाजिदपुर गांव निवासी राहुल चौहान ने बताया कि बुधवार और अब गुरुवार को भी ग्रामीणों को लंबे समय तक बिजली कटौती झेलन...