उरई, मई 16 -- उरई। संवाददाता बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में बढ़ती दुर्घटनाओं को लेकर उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी केडी सिंह गौर ने जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों तथा टोल प्लाजा प्रबंधन के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने टोल कर्मियों को निर्देश दिए कि अपनी पेट्रोलिंग टीमों को एक्सप्रेस वे पर निरंतर भ्रमणशील रखकर अनाधिकृत पार्किंग तथा लेन ड्राइविंग को रोकें।बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस वे पर किसी खराब होकर खड़ी गाड़ी को यथाशीघ्र ले जाकर टोल में निर्धारित स्थान पर खड़ा कराएं। उप परिवहन आयुक्त ने कहा कि बुंदेलखंड में गर्मियों के मौसम में अन्ना और छुट्टा जानवरों की बहुतायत हो जाती है। यह भी पढ़ें- थल में लावारिस पशुओं ने आमजन की मुश्किलें बढ़ाई इसको लेकर उन्होंने निर्देशित किया गया कि एक्सप्रेस वे में आवारा, अन्ना जानवरों ...