प्रयागराज, अप्रैल 5 -- औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी रविवार को मीरापुर स्थित ग्रैंड गार्डन में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान-2026 के तहत आयोजित कार्यशाला में सम्मिलित हुए। मंत्री नंदी ने कहा कि यह प्रशिक्षण महा अभियान न केवल संगठन के वैचारिक आधार को सुदृढ़ करने का माध्यम है, बल्कि कार्यकर्ताओं में नवीन ऊर्जा एवं कर्तव्य-बोध का संचार भी करता है। आज केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जन-हितकारी नीतियों के चलते उत्तर प्रदेश एक्सप्रेस-वे प्रदेश के रूप में नई पहचान बना रहा है। इस अवसर पर पूर्व राज्य मंत्री बाबूलाल भंवरा, महानगर उपाध्यक्ष अनिल केसरवानी झल्लर, मंडल अध्यक्ष गया निषाद, मंडल महामंत्री दीपू द्विवेदी, रणविजय सिंह, पार्षद साहिल अरोड़ा, राकेश निषाद, सीलू, नीलेश गौड़ एवं मुकेश निषाद आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.