मथुरा, मार्च 3 -- थाना नौहझील के अंतर्गत एक्सप्रेस वे पर सोमवार सुबह अनियंत्रित कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी। हादसा चालक के नींद आने के चलते हुआ। इस दौरान कार सवार पांच लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार को भर्ती कराया। पुलिस के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे अर्टिगा कार चालक नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था। तभी एक्सप्रेस वे माइल स्टोन-61 के समीप अचानक कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गयी और कार सवार घायल हो गये। इस दौरान कार सवारों की चीख निकल गयी। बताते है कि सूचना पर पहुंची पीआरवी ने थाना पुलिस को सूचना देकर बुलाया। पुलिस ने बताया कि कार चालक मनोज कुमारनिवासी ऊंचागांव,नरसेना,बुलंदशहर को नींद आ जाने के कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई थी। पुलिस ने कार सवार बृजेश कुमार (30...