एक्सप्रेस वे पर हादसे में इंदौर में तैनात जीआरपी जवान घायल
मथुरा, जुलाई 2 -- थाना नौहझील अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार अनियंत्रित हो आगे चल रहे अज्ञात वाहन में पीछे से टकराकर पलट गयी। इसके चलते कार सवार जीआरपी जवान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने मौका मुआयना कर घायल जीआरपी जवान को प्राथमिक उपचार के लिए सीएचसी नौहझील में भर्ती कराया। हालत चिंताजनक होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बुधवार देर रात कार सवार जीआरपी जवान कार लेकर नोएडा से आगरा की ओर जा रहा था, तभी यमुना एक्सप्रेस-वे के नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन- 74 नोएडा से आगरा की ओर जाते समय तेज गति से चलाते समय अनियंत्रित हो आगे चल रहे वाहन में पीछे से घुस कर पलट गयी। इसके चलते कार सवार जीआरपी जवान सत्येंद्र पुत्र वीरेंद्र निवासी गांव सारंगपुर, जिला बुलंदशहर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.