एक्सप्रेस वे पर हादसा : चीख-पुकार के बीच ट्रक ने मचाई तबाही
संभल, जुलाई 26 -- गंगा एक्सप्रेस वे पर हुए सड़क हादसे की भयावह तस्वीर घायलों की जुबानी सामने आई है। हादसे में घायल दिनेश, छैलू और विपिन ने बताया कि रविवार तड़के अधिकांश यात्री गहरी नींद में सो रहे थे। अचानक जोरदार झटका लगा और बस डिवाइडर से टकराते हुए बीच के गड्ढे में उतर गई। कुछ ही क्षणों में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। उन्होंने बताया, ऐसा लगा जैसे बस खाई में गिर गई हो। घायलों के मुताबिक बस में महिलाएं और छोटे बच्चे भी सवार थे। बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। कोई अपने बच्चों को संभाल रहा था तो, कोई सीटों के बीच फंसे परिजनों को बाहर निकालने की कोशिश कर रहा था। कई यात्री चोटिल हो गए और किसी तरह शीशे व दरवाजों के रास्ते बाहर निकले। हादसे के बाद कई चोटिल यात्री एक्सप्रेसवे की दूसरी लेन की ओर चले गए। घायलों ने बताया कि अभी लोग संभल भी नहीं पाए थे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.