मथुरा, अप्रैल 13 -- थाना नौहझील अंतर्गत एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा होकर दरभंगा, बिहार जा रही स्लीपर कोच बस किसी वाहन को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित हो डिवाइडर से टकरा कर पलट गयी। इससे सवारियों की चीख-पुकार मच गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस व टोल टीम ने रेस्कूय कर सभी सवारियों को बस से निकलवाया। इसमें करीब तीन दर्जन लोग हुए हैं, जिसमें आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। चार की हालत चिंताजनक होने पर जिला चिकित्सालय भिजवाया है। पुलिस ने क्रेन की मदद से बस को हटवाकर यातायात सुचारु कराया। रविवार रात करीब साढ़े सात बजे प्राइवेट स्लीपर कोच बस चालक गाजियाबाद से करीब 70-72 सवारियां लेकर दरभंगा बिहार जा रहा था। नोएडा से एक्सप्रेस होकर आगरा की ओर जाते समय नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस वे पर माइलस्टोन-76 के समीप किसी वाहन से बचाने के प्रयास में अन...