एक्सप्रेस-वे पर साइड देते ही पलटी कार, इंस्पेक्टर घायल
कन्नौज, सितम्बर 18 -- सौरिख, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार को तेज रफ्तार अनियंत्रित कार अचानक पलट गई। सौरिख थाना क्षेत्र के किलोमीटर 155 पर लखनऊ से आगरा जा रहे कार सवार इंस्पेक्टर की गाड़ी पीछे से आ रहे वाहन को साइड देते समय अनियंत्रित होकर मध्य डिवाइडर पर चढ़ गई और पलट गई। हादसे में इंस्पेक्टर घायल हो गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए ले जाया गया। आगरा के न्यू लश्करपुर कमला नगर निवासी इंस्पेक्टर सौरभ विक्रम सिंह पुत्र बलबीर सिंह अपनी कार से लखनऊ से आगरा जा रहे थे। जैसे ही वह सौरिख क्षेत्र में किलोमीटर 155 के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे वाहन को रास्ता देने के प्रयास में उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर पर चढक़र पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही थाना पुलिस और यूपीडा टीम मौके पर पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.