फिरोजाबाद, मार्च 1 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के थाना मटसेना क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। उसकी पहचान नहीं हो सकी। थाना मटसेना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर रविवार की सुबह एक युवक का शव लोगों ने पडा देखा तो मौके पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई। पता चलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसकी पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन काफी प्रयासों के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस अज्ञात के रूप में शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आई है। थाना प्रभारी मटसेना ने बताया किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उसकी मौत हुई है। उसकी प्रयास करने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक की आयु लगभग 30 वर्ष बताई गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.