एक्सप्रेस वे पर वाहन से टकराई एंबुलेंस, मरीज की मौत
उन्नाव, अगस्त 18 -- गंजमुरादाबाद, संवाददाता। एक्सप्रेसवे पर पहले हुए हादसे में जख्मी मरीज की हालत में सुधार होने पर परिजन एंबुलेंस से लखनऊ ले जा रहे थे। सोमवार सुबह बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थिति सबलीखेड़ा गांव के निकट दोबारा एंबुलेंस आगे जा रहे अज्ञात वाहन से टकराने से मरीज की मौत हो गई। इसी दरम्यान पीछे आई दूसरी कार एंबुलेंस से टकरा गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार करीब एक दर्जन लोग जख्मी हो गए। यूपीडा टीम ने रेस्क्यू कर घायलों को उपचार के बाद उन्हें गंतव्य की ओर रवाना कर दिया है। अयोध्या थाना रुदौली के रसूलपुर गांव के रहने वाले राजेंद्र पुत्र रामबहादुर इसी सप्ताह पहले की घटना में उन्नाव जनपद की सीमा क्षेत्र में आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में घायल हो गए थे। जिनका परिजन इलाज करवा रहे थे। उनकी हालत ठीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.