इटावा औरैया, अप्रैल 18 -- भरथना। थाना क्षेत्र के भरथना-बिधूना मार्ग स्थित बाहरपुर नहर पुल पर शनिवार शाम सात बजे बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे से ड्यूटी कर लौट रहे यूपीडा के एक सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट की गई। सुरक्षा कर्मी की बाइक सामने से आ रही बाइक से टक्कर से घटना को अंजाम दिया गया। इसी दौरान पीछे से आ रहे उसके साथियों ने जब बाइक सवारों को रोकने की कोशिश की एक अन्य सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट कर दी। कस्बा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी पीड़ित धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि वह भूतपूर्व सैनिक हैं और बुन्देलखंड एक्सप्रेस-वे पर यूपीडा में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात हैं। यह भी पढ़ें- मढ़ौरा में रंगदारी नहीं देने पर अस्पताल के गार्ड से मारपीट शनिवार शाम ड्यूटी खत्म कर घर लौटते समय बाहरपुर नहर पुल के पास सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी, जिसस...