उन्नाव, फरवरी 21 -- गंजमुरादाबाद। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे स्थित शिवबक्शखेड़ा गांव के निकट शनिवार सुबह अनार लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। बतातें चलें कि फिरोजाबाद के थाना सिरसागंज के नगला लेखराज गांव निवासी चालक मोहित पुत्र अरविंद अपने ही जिला निवासी सहयोगी सुरजीत पुत्र रामौतार के साथ ट्रक में अनार लोडकर राजस्थान से बिहार लेकर जा रहा था। सुबह एक्सप्रेसवे पर ट्रक किसी तरह अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में अनार की पेटियां मार्ग पर बिखर गई तथा चालक घायल हो गया। घटना की सूचना पर यूपीडा टीम के सहयोग से घायल मोहित को बांगरमऊ सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां डॉक्टर ने प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देख उसे रेफर कर दिया गया तथा क्रेन के जरिए ट्रक को सीधा करवा कर सुरक्षित स्थान पर खड़ा कराया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.