सहारनपुर, अप्रैल 24 -- सहारनपुर, बिहारीगढ़, संवाददाता। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे पर बने अस्थाई कटों को बंद करने का कार्य शुरू हो गया है। इन कटों की वजह से दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ था। प्रधानमंत्री के आगमन के दौरान बनाए गए अस्थायी कटों को अब बंद करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। गुरुवार को बिहारीगढ़ के पास मनोहरपुर रेस्ट एरिया पर बनाए गए अस्थायी कट को पूरी तरह से बंद किया गया। इसके साथ ही गणेशपुर टोल पार करने के बाद फ्लाईओवर से पहले, प्रधानमंत्री के हेलीपैड के लिए खोले गए कट को भी बंद कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के कर्मचारियों के अनुसार बिहारीगढ़ से लेकर डाट मंदिर तक बनाए गए सभी अस्थायी कटों को चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह बंद किया जाएगा। इन कटों को विशेष परिस्थितियों में अस्थायी रूप से खोला गया था, लेकिन अब न...