मथुरा, अगस्त 5 -- थाना राया अंतर्गत यमुना एक्सप्रेसवे पर राया कट के समीप बीती शाम रॉंग साइड से आयी एंबुलेंस ने लोडर टेंपो में टक्कर मार दी। इसके चलते लोडर सवार चालक समेत दो की मौत हो गयी। पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम को भेज परिजनों को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मंगलवार शाम करीब सवा छह बजे टेढ़ी बगिया आगरा निवासी विपिन उर्फ विवेक अपने मालिक की नई स्कूटी को श्री गंज, थाना छत्ता, आगरा निवासी पवन की लोडर टेंपो में लदवाकर जेवर छोड़ने जा रहा था। बताते हैं कि तभी एक्सप्रेस वे पर राया कट के समीप माइल स्टोन- 112 के समीप एंबुलेंस चालक ने गलत दिशा से लोडर टेंपो में जबरदस्त टक्कर मार दी। इसके चलते लोडर सवार चालक पवन और युवक विपिन गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर चौकी प्रभारी राया कट नितिन त्यागी ने पुलिस टीम के साथ मौके...