एक्सप्रेस-वे पर पथराव से हड़कंप, पूर्व केंद्रीय मंत्री के पीएसओ की गाड़ी क्षतिग्रस्त
कन्नौज, अगस्त 9 -- सौरिख, संवाददाता। थाना क्षेत्र के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब दिल्ली से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार लग्जरी कार पर अचानक पथराव कर दिया गया। घटना किलोमीटर संख्या 156 लेफ्ट हैंड साइड पर करीब शाम 5 बजे की है। कार में पूर्व केंद्रीय मंत्री और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) ड्राइवर के साथ मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो को हिरासत में लिया है। मामले को लेकर ऊर्जा राज्य मंत्री कैलाश राजपूत ने कहा नादान बच्चे हैं भूल वश यह गलती हो गई है इनके लिए पूर्व मंत्री से बात की जाएगी और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा ना हो बच्चों को इस बात की कड़ी हिदायत दी गई है।
पथराव की घटना भारत सरकार में पूर्व केंद्रीय मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.