उन्नाव, अप्रैल 5 -- गंजमुरादाबाद। बांगरमऊ के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर रविवार दोपहर रघुरामपुर गांव के पास दो कारों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद दूसरी कार में सवार लोग वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, एक कार दिल्ली से लखनऊ की ओर जा रही थी। जैसे ही वह रघुरामपुर गांव के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही दूसरी कार से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों कारों के एयरबैग खुल गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची यूपीडा टीम ने घायलों को तत्काल बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। घायलों की पहचान लखनऊ के मालरोड निवासी 58 वर्षीय पंकज, उनकी पत्नी 55 वर्षीय बेला और 38 वर्षीय साली निशि म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.