उन्नाव, मार्च 11 -- औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर बुधवार तड़के एक ट्रेलर चालक की झपकी ने बड़ा हादसा करा दिया। पंचमखेड़ा गांव के पास ट्रेलर अनियंत्रित होकर दूसरी लेन में जा घुसा, जिसके बाद ट्रक, वॉल्वो बस और लोडर आपस में टकरा गए। हादसे में बस चालक समेत दस लोग घायल हो गए, जिनमें चार की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। ट्रेलर चालक नारायण पुत्र मैगना राजस्थान से रिफाइंड लादकर एक्सप्रेस-वे के रास्ते बिहार जा रहा था। बुधवार तड़के जब ट्रेलर पंचमखेड़ा गांव के सामने पहुंचा, तभी चालक को झपकी आ गई। झपकी लगते ही ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और सेफ्टी ग्रिल की जाली तोड़ते हुए दूसरी लेन में पहुंच गया। दूसरी लेन में पहुंचते ही गोरखपुर से गाजियाबाद जा रहा कच्चा लोहा लदा ट्राला ट्रेलर से टकरा गया। इसी दौरान पीछे से आ रही वॉल्वो बस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.