कन्नौज, दिसम्बर 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया। जब शार्ट सर्किट होने से एक ट्रक में अचानक आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर में ट्रक से आसमान छूती आग की लपटें और धुएं के गुबार उठने लगे। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों मशक्कत करके किसी तरह आग पर काबू पाया। इस दौरान एक लेन का यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा। राजस्थान के जिला अलवर थाना रामगढ़ के रसूलपुर गांव निवासी बरकत अली पुत्र असदुद्दीन व हेल्पर तस्लीम पुत्र वसी निवासी गांव धनेटा थाना रामगढ़ जिला अलवर राजस्थान के साथ ट्रक में अलवर से फार्मेसीगंज बिहार प्याज लेकर जा रहा था। सुबह आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की किलोमीटर संख्या 152 पर अचानक चलते ट्रक में वायरिंग शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। थोड़ी देर में आग की चपेट मे...