एक्सप्रेस वे पर ट्रक-पिकअप की भिड़ंत, चालक घायल
बदायूं, सितम्बर 24 -- वजीरगंज/सैदपुर। वजीरगंज थाना क्षेत्र के वनकोटा गांव के पास गंगा एक्सप्रेसवे पर बुधवार दोपहर ट्रक और पिकअप की टक्कर में पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी वजीरगंज में भर्ती कराया।महेश उम्र 26 वर्ष पुत्र उदयवीर सिंह निवासी गांव बररई, थाना चंदौसी, जनपद संभल, पिकअप लेकर जलालाबाद से चंदौसी जा रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे वह गंगा एक्सप्रेसवे के रैंप नंबर 173 पर पहुंचे। रास्ता भटकने के कारण महेश पिकअप को पीछे की ओर कर रहे थे। इसी दौरान उसी दिशा से आ रहे ट्रक ने पिकअप को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप चालक महेश गंभीर रूप से घायल हो गए और पिकअप वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीछा कर ट्रक को रैंप नंबर 46 के पास गांव करनपुर के निकट पकड़ लिया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.