फिरोजाबाद, जनवरी 10 -- शिकोहाबाद। आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर 47-48 किमी के मध्य एक सर्विस रोड पर अनियंत्रित ट्रक पलटने से ट्रक चालक की मौत हो गई। चालक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। शुक्रवार की रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर एक ट्रक आरजे 52 जी एल 4296 जा रहा था। ट्रक 47- 48 किमी के सर्विस रोड के मध्य पहुंचा था कि तभी ट्रक चालक का ट्रक से नियंत्रण खो गया। इससे ट्रक बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक ओमप्रकाश पुत्र वंशीधर निवासी साहपुर राजस्थान की मृत्यु हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने ट्रक चालक के शव को केबिन से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया। वहीं पुलिस ने ट्रक को सर्विस रोड से हटवाकर थाने पहुंचवाया। प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.