कन्नौज, मई 24 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र अंतर्गत आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार तडक़े हुए सडक़ हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसा थाना क्षेत्र में टोल प्लाजा के पास सुबह करीब 4:30 बजे हुआ, जब पीछे से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रक में जा घुसा। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान तिर्वा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार राजस्थान के जनपद अलवर स्थित थाना गोविंदपुरा के गांव किशोरी निवासी मुकेश कुमार मीणा (40) पुत्र रामकरण मीणा ट्रक लेकर हरदोई से जयपुर जा रहे थे। बताया गया कि जैसे ही उनका ट्रक सौरिख टोल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी आगे चल रहे ट्रक चालक ने अचानक तेज ब्रेक लगा दिए। यह भी पढ़ें- सड़क हादसे में घायल युवक की मौत इससे मुकेश कुमार के ट्रक का संतुलन बिगड़ गया और ट्रक आगे वाले ...