एक्सप्रेस-वे पर टैक्सियों की छत पर ढोए जा रहे घरेलू गैस सिलेंडर
सुल्तानपुर, अगस्त 30 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर टैक्सी वाहनों की छत पर घरेलू गैस सिलेंडर लादकर ले जाने का मामला सामने आया है। वाहनों की छत पर खुले तौर पर सिलेंडर रखकर ढोए जाने से एक्सप्रेस-वे की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। खास बात यह है कि टोल प्लाजा से गुजरने और यूपीडा की पेट्रोलिंग के बावजूद ऐसे वाहन जिम्मेदारों की नजर से कैसे बच रहे हैं। गौरतलब है कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आए दिन वाहनों के टकराने और दुर्घटनाओं की खबरें सामने आती रहती हैं। ऐसे में टैक्सी की छत पर रखे गैस सिलेंडर किसी हादसे में दूसरे वाहन से टकरा जाएं तो स्थिति बेहद खतरनाक हो सकती है। सिलेंडर के गिरने या क्षतिग्रस्त होने से बड़ा हादसा होने की आशंका बनी रहती है। एक्सप्रेसवे पर प्रवेश से पहले वाहनों को टोल प्लाजा से गुजरना पड़ता है। ऐसे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.