मथुरा, अगस्त 14 -- थाना नौहझील अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार तड़के अचानक थार गाड़ी का टायर फटने के बाद अनियंत्रित होकर आगे चल रही अल्टोस कार से टकरा गयी। इस घटना में सात लोग घायल हो गये, वहीं दोनों वाहन क्षतिग्रस्त होकर पलट गये। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस ने टोल टीम के साथ और राहगीरों की मदद से घायलों को उपचार के लिये जेवर स्थित कैलाश हॉस्पिटल भिजवाया। वहीं दोनो वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे यमुना एक्सप्रेस वे से अल्टोस कार सवार लोग नोएडा से आगरा की ओर जा रहे थे। नौहझील क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 62 के समीप अचानक थार का टायर फटने पर गाडी अनियंत्रित हो आगे चल रही अल्टौस कार से टकरा गयी। हादसे के चलते दोनों वाहन सवारों की चीख निकल गयी। इसे देख राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सू...