सुल्तानपुर, मार्च 22 -- दोस्तपुर (सुलतानपुर), संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार से दौड़ते ट्रेलर के केबिन में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई, लेकिन चालक ने धुआं उठते देख तुरंत गाड़ी सड़क किनारे लगा दी और उसकी इसी सूझ-बूझ से बड़ा हादसा टल गया। ट्रेलर जल गया, लेकिन किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। ट्रेलर कोटा से मार्बल लादकर पटना जा रहा था। शनिवार देर रात केबिन में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़क उठी। चालक कमलेश पुत्र रामअनुज वर्मा, निवासी गुलामीपुर, जनपद जौनपुर ने बताया कि गाड़ी से धुआं निकलता देख उन्होंने तुरंत सूझ-बूझ से काम लेते हुए ट्रेलर को सड़क किनारे लेना शुरू किया और गाड़ी को सुरक्षित रूप से किनारे खड़ा कर दिया। इसके बाद उन्होंने यूपीडा के अधिकारियों को घटना की सूचना दी। यदि चालक ने समय रहते यह समझदारी नहीं दिखाई होती, तो ...