कन्नौज, दिसम्बर 14 -- तिर्वा, संवाददाता। इंदरगढ़ थाना क्षेत्र के भगवंतापुर से दवा लेने जा रहे परिवार की गाड़ी आगरा में लखनऊ -आगरा एक्सप्रेस-वे पर खड़े ट्रक से टकराकर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। घने कोहरे के चलते हुए इस हादसे में गाड़ी सवार सात लोग घायल हो गए। सभी को आगरा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। थाना इंदरगढ़ क्षेत्र के भगवन्तापुर गांव निवासी अनिल त्रिपाठी 60 वर्ष अपनी मां की दवा लेने अपने परिवार के साथ कार से आगरा गए थे। अभी उनकी गाड़ी लखनऊ आगरा एक्सप्रेस-वे पर भोर पहर फतेहाबाद रोड मुंडे़रामऊ के पास पहुंची थी कि एक्सप्रेस वे किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त कोहरा होने के चलते वह हाईवे किनारे खड़ा ट्रक उनको कम दृश्यता के चलते दिखाई नही दिया और कार खड़े एक ट्रक से टकरा गई। ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.