सुल्तानपुर, अगस्त 8 -- दोस्तपुर, संवाददाता। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शुक्रवार रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। दोस्तपुर थाना क्षेत्र के आनूपुर के पास एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 151 पर लखनऊ की तरफ जा रही कार आगे चल रहे अज्ञात ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। हादसे में कार सवार चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को यूपीडा की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दोस्तपुर लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल अंबेडकर नगर रेफर कर दिया गया। यूपीडा से मिली जानकारी के मुताबिक कार के चालक सौरव द्विवेदी, निवासी बृजपुरी, दिल्ली अपने साथियों आलोक पांडे, राहुल पुनिया और संदीप के साथ कुशीनगर से लखनऊ जा रहे थे। यह भी पढ़ें- पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार ट्रक से टकराई, चार घायल, एक की हालत गंभीर बताया जा रहा है कि कार अपनी रफ्ता...