एक्सप्रेस वे पर कार को तीन सौ मीटर तक खींच ले गया ट्रक
आगरा, अगस्त 9 -- आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर चालक को झपकी आने के कारण कार आगे चल रहे ट्रक से जा टकराई। करीब 300 मीटर तक ट्रक कार को खींचते हुए ले गया। हादसे में तीन कार सवार घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार भोला शर्मा पुत्र राम ब्रज शर्मा निवासी ग्राम सुनई मधुबनी बिहार, उनकी पत्नी पूनम शर्मा व पुत्र जयकुमार 15 वर्ष, संजय 12 बर्ष, साला संतोष कुमार दिल्ली से बिहार जा रहे थे। कार हरिमोहन यादव पुत्र ज्ञान सिंह यादव निवासी ग्राम सिलापुर भंगेल ग्रेटर नोएडा चला रहा था。
दुर्घटना का समय जैसे ही उनकी कार रविवार सुबह 2.40 बजे करीब थाना फतेहाबाद क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे की किलोमीटर 31 पर पहुंची तो चालक को झपकी आ गई। कार आगे चल रही ट्रक में पीछे से टकराकर फंस गई। ट्रक कार को करीब तीन सौ मीटर तक खींचता ले गया। चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.