सहारनपुर, फरवरी 16 -- दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे पर बिहारीगढ़ स्थित फ्लाईओवर पर रविवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस के अनुसार रात करीब 9:30 बजे बिहारीगढ़-नानकगढ़ फ्लाईओवर पर दो युवक बाइक से बिहारीगढ़ से सहारनपुर की ओर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बाइक रॉन्ग साइड पर थी। इसी दौरान दिल्ली निवासी विशाल अपनी कार से देहरादून की ओर जा रहा था। सामने से आ रही बाइक कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवक उछलकर कार की छत पर जा गिरे। कार के एयरबैग खुल गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने नंदकिशोर (40) पुत्र धर्मपाल, निवासी टांडा मानसिंह को मृत घोषित कर दिया, जबकि अंक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.