उन्नाव, अगस्त 7 -- मोहान, संवाददाता। हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित पिलखना गांव के सामने बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई। हादसे में एक युवक की मौत और 3 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए लखनऊ के लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के संडीला बांगरमऊ मार्ग के रहने वाले 26 वर्षीय आदर्श शुक्ल पुत्र संजय अपने साथियों में शांति मिल निवासी अंकित, मुझेया गांव निवासी हिमांशू और नई पानी टंकी निवासी चंदन के संग कार से किसी काम को लेकर लखनऊ गए थे। बुधवार देर रात चारों कार में सवार होकर बांगरमऊ आ रहे थे। तभी हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के लखनऊ आगरा एक्सप्रेस वे स्थित पिलखना गांव के सामने देर रात तेज रफ्तार कार आगे जा रहे ट्रक में पीछे से घुस गई...