सुल्तानपुर, अप्रैल 5 -- कूरेभार संवाददाता। थाना क्षेत्र से गुजर रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब 1:30 बजे माइल स्टोन 123.800 के पास चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं, हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में किसी को चोट नहीं आई। जानकारी के अनुसार बनारस से लखनऊ जा रहा एक ट्रक गलत दिशा में जाकर लखनऊ-गाजीपुर लेन में चढ़ गया। गलत रूट पर पहुंचने के बाद चालक राजीव कुमार ट्रक को वापस मोड़ने लगा। तभी लखनऊ से आजमगढ़ जा रही आजमगढ़ डिपो की बस पीछे से आकर ट्रक से टकरा गई। इसी बीच आगरा से बंगाल जा रही ट्रक, जिसमें चालक सचिन यादव और उसके साथ रिक्कू कुमार थे, बीच वाली लेन में चल रही थी। बस को बचाने के प्रयास में यह ट्रक भी दुर्घटना की चपेट में आ गई। उसके तुरंत बाद कानपुर से गुवाहाटी जा रहा एक और ट्रक, जिसे कयू...