कन्नौज, अप्रैल 25 -- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर शनिवार दोपहर कंटेनर और ट्रेलर की टक्कर हो गई। हादसे में एक कंटेनर पर लदे नए ट्रैक्टर क्षतिग्रस्त हो गए। जबकि सरसों तेल से भरे डिब्बे सड़क पर गिरकर फूट गए। गनीमत रही कि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंजाब के होशियारपुर से कोलकाता जा रहे कंटेनर पर नौ नए ट्रैक्टर लदे थे। इसे चालक उमेश यादव पुत्र भरत यादव निवासी पथरा, थाना लंभुआ, जनपद सुल्तानपुर चला रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे कंटेनर के चालक जुबेर खान पुत्र दीना निवासी सावल, थाना सदर, जिला अलवर राजस्थान को नींद आ जाने के कारण उसने आगे चल रहे कंटेनर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से सरसों तेल के पांच किलो वाले प्लास्टिक डिब्बों से भरा कंटेनर क्षतिग्रस्त हो गया और कई डिब्बे सड़क पर गिरकर फूट गए। वहीं आगे चल र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.