सहारनपुर, फरवरी 1 -- निर्माण कार्य पूरा होने से पहले ही दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ गई है। इस पर एनएचएआई ने एडवाइजरी जारी कर बागपत के खेकड़ा से सहारनपुर तक एक्सप्रेस-वे पर वाहन न चलाने की अपील की है। पिछले एक सप्ताह से एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की आवाजाही बढ़ने से फिनिशिंग कार्य प्रभावित हो रहा है। अवरोधक लगाए जाने के बावजूद लोग वाहन दौड़ा रहे हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई है। एनएचएआई ने बताया कि फिनिशिंग और लाइटिंग के दौरान पोलों से उपकरण गिरने का खतरा है, इसलिए सुरक्षा के मद्देनजर आवागमन रोका गया है। एनएचएआई अभियंता सोनू सिंह के अनुसार, फिलहाल दिल्ली के अक्षरधाम से बागपत के खेकड़ा तक 32 किलोमीटर हिस्सा ही ट्रायल के लिए खुला है। खेकड़ा से सहारनपुर तक का खंड अभी चालू नहीं किया गया है। 120 किलोमीटर एक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.