एक्सप्रेस वे पर एंबुलेंस का टायर फटा, मरीज सहित पांच घायल
फिरोजाबाद, मई 17 -- शिकोहाबाद पर आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 47 किलोमीटर पर मरीज को लेकर जा रही एम्बुलेंस का टायर फटने से एम्बुलेंस पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस में सवार मरीज सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एम्बुलेंस संख्या आर जे 11 पीए 4618 मरीज लेकर जा रही थी। इसमें मरीज के साथ तीमारदार भी थे। जब एम्बुलेंस आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के 47 किमी के पास पहुंची ही थी कि तभी एंबुलेंस का टायर फट गया। इससे एम्बुलेंस असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एम्बुलेंस क्षतिग्रस्त हो गई है। उसमें सवार मरीज सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.